ganesh chaturthi

उद्धव ठाकरे ने भाजपा से सुलह की अटकलों पर लगाया विराम, दिया यह बयान...

Updated: गुरुवार, 20 जून 2024 (14:05 IST)
Uddhav Thackeray gave this statement regarding BJP : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वह उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे जिन्होंने उनकी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के साथ संभावित सुलह से जुड़ी अटकलों पर विराम लग गया।
ALSO READ: क्या मणिपुर जाएंगे मोदी? भागवत की टिप्पणी पर बोले उद्धव ठाकरे
ठाकरे ने शिवसेना के 58वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नौ जून को सत्ता में आई नरेन्द्र मोदी सरकार गिर जाएगी और उसकी जगह ‘इंडिया’ गठबंधन नीत सरकार सत्ता संभालेगी। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी यह खबर फैलाकर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है कि शिवसेना (यूबीटी) सत्तारूढ़ राजग में शामिल हो जाएगी।
 
ठाकरे ने भाजपा के साथ फिर से गठबंधन करने की अटकलों के संबंध में कहा, हम उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे जिन्होंने शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जब तक उच्चतम न्यायालय निचले सदन के कुछ सदस्यों से संबंधित अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला नहीं सुना देता, विधान परिषद की 11 सीटों के लिए कोई चुनाव नहीं होना चाहिए। विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 12 जुलाई को चुनाव होने हैं।
ALSO READ: एमवीए को लोकसभा चुनाव में मिली जीत अंत नहीं, शुरुआत है : उद्धव ठाकरे
इस चुनाव में विधायक मतदान करेंगे। ठाकरे ने भाजपा पर हिंदुत्व को त्यागने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या राष्ट्रीय पार्टी का क्षेत्रीय दलों तेदेपा और जद (यू) के साथ गठबंधन स्वाभाविक है। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ठाकरे ने भाजपा के हिंदुत्व को प्रतिगामी करार दिया और अपनी पार्टी के हिंदुत्व को प्रगतिशील बताया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख