dharma sangrah
✕

नीलेश राणे होंगे शिवसेना में शामिल, कुदाल विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

Updated: मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (22:43 IST)
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे (Nilesh Rane) ने मंगलवार को कहा कि वे एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) नीत शिवसेना में शामिल होंगे और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुदाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में हुए सीट बंटवारे समझौते के तहत कुदाल सीट शिवसेना के खाते में जाएगी और यही वजह है कि नीलेश भाजपा से शिवसेना में शामिल होंगे।
 
शिवसेना (यूबीटी) के नेता वैभव नायक कुदाल से मौजूदा विधायक हैं और राणे के पुराने प्रतिद्वंद्वी है। कुदाल सीट रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है जिसका प्रतिनिधित्व नारायण राणे कर रहे हैं। कुदाल से सटी कंकावली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व फिलहाल नीलेश राणे के छोटे भाई और भाजपा नेता नीतेश राणे कर रहे हैं।
 
नीलेश राणे पहले कांग्रेस में थे और 2009 से 2014 तक वे रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग सीट से लोकसभा सदस्य थे। वे 2014 में भाजपा में शामिल हुए लेकिन 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

अगला लेख