Daily Horoscope
✕

पूर्व मंत्री अनीस अहमद की कांग्रेस में पुनर्वापसी, नामांकन दाखिल करने से कुछ ही मिनट से चूक गए थे

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2024 (15:48 IST)
Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनीस अहमद (Anees Ahmed) शनिवार को कांग्रेस (Congress) में वापस आ गए। वे वंचित बहुजन आघाडी (VBA) के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को नामांकन दाखिल करने की समयसीमा से कुछ ही मिनट से चूक गए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने अहमद का पार्टी में स्वागत किया।
 
अहमद ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में नागपुर सेंट्रल सीट से वीबीए के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए पिछले सप्ताह पार्टी छोड़ दी थी। नागपुर कलेक्टोरेट में 29 अक्टूबर को उस समय नाटकीय स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अहमद नामांकन दाखिल करने की समयसीमा से कुछ ही मिनटों से चूक गए।
 
अहमद ने विगत में कांग्रेस के टिकट पर नागपुर सेंट्रल सीट से 3 बार जीत हासिल की है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन वे मंगलवार को रात 8 बजे तक कलेक्टोरेट में डटे रहे, लेकिन उनका पर्चा स्वीकार नहीं किया गया। नामांकन दाखिल करने की समयसीमा अपराह्न 3 बजे तक थी। कांग्रेस ने इस बार अहमद को नागपुर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में नहीं उतारा, जहां मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है। इसने इस सीट से बंटी शेल्के को फिर से मैदान में उतारा, जो 2019 में भाजपा से मामूली अंतर से हार गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

अगला लेख