dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी किया संकल्प-पत्र, किया 1 करोड़ नौकरियां देने का वादा

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (20:40 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प-पत्र का नाम दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र में अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया है।
 
ALSO READ: शिवसेना ने उल्हासनगर का नाम बदलने का किया विरोध
 
मुंबई के रंगसरदा हॉल में पार्टी ने अपना घोषणा-पत्र जारी किया। नदियों को जोड़कर प्रदेश को सूखामुक्त और मराठवाड़ा में वाटर ग्रिड बनाने और 2022 तक सभी घरों में स्वच्छ जल पहुंचाने की योजनाओं को भी भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में रखा।
 
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संकल्प-पत्र को जारी किया। नड्‌डा ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं है। यह एक अच्छी तरह से अध्ययन किया गया दस्तावेज है। इसने अन्य दलों ने घोषणा-पत्र को कमजोर कर दिया है।
 
घोषणा-पत्र के प्रमुख बिंदु- 
- आने वाले 5 वर्षों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त करना।
- पश्चिम से बहने वाली नदियों के पानी को गोदावरी की घाटी से रुकवाकर मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त भाग में पहुंचाना।
- मराठवाड़ा वाटर ग्रिड महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से 11 बांधों को आपस में जोड़कर संपूर्ण मराठवाड़ा को पाइप लाइन से आपूर्ति करना।
-  2022 तक प्रत्येक घर को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना।
- मूलभूत सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश। 
- ग्राम सड़क योजना के दूसरे चरण के माध्यम से 30 हजार किमी की ग्रामीण सड़कें बनाना।
- भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ना।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख