Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : किसी भी दल ने नहीं निभाया महिला आरक्षण का वादा, सिर्फ 30 प्रत्याशी मैदान में

Updated: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (14:35 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र की 46 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के वास्ते कुल 676 उम्मीदवारों में से केवल 30 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिससे साफ पता चलता है कि एक बार फिर सभी राजनीतिक दलों ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के वादे को नहीं निभाया।
ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी किया संकल्प-पत्र, किया 1 करोड़ नौकरियां देने का वादा
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मराठवाड़ा इलाके के 8 जिलों के सभी 46 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मिलाकर 30 महिला उम्मीदवार अपना किस्मत आजमा रही हैं जिनमें मान्यता प्राप्त दलों की 8 उम्मीदवार भी शामिल हैं, बाकी उम्मीदवार क्षेत्रीय दलों या फिर निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
 
राजनीतिक दलों में सबसे अधिक दरियादिली भारतीय जनता पार्टी ने दिखाई है। उसने अपना उम्मीदवार बिना बदले कुल 3 उम्मीदवार उतारे, जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है, क्योंकि यह संख्या भी 10 फीसदी से भी कम है।
ALSO READ: महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा जीती तो बेरोजगारों को मिलेगा 5 हजार रुपए का भत्ता
औरंगाबाद, जालना और बीड़ जिलों में 6-6, नांदेड़ में 5, परभणी में 4, लातूर में 2 और उस्मानाबाद में 1 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं जबकि हिंगोली जिले से चुनाव लड़ने वाली कोई महिला उम्मीदवार नहीं हैं। महिला उम्मीदवारों में परली निर्वाचन क्षेत्र से राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे (भाजपा) और कैज (सु.) निर्वाचन क्षेत्र से नवीता मुंडाडा (भाजपा) दोनों क्षेत्र बीड़ जिले से हैं जबकि मेघना बोरदीकर (भाजपा) परभणी जिले के जिंटूर निर्वाचन क्षेत्र से खड़ी हैं।
 
इनके अलावा राजशरा पाटिल (शिवसेना) नांदेड़-दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से, सावित्री कांबले (बहुजन समाज पार्टी) देगलुर निर्वाचन क्षेत्र से, रुक्मिणी गीते (जनता दल-एस) लोहा निर्वाचन क्षेत्र से सभी नांदेड़ जिले में हैं।
 
अयोध्या केंद्रे (वंचित बहुजन अगाड़ी) लातूर जिले के अहमदपुर से और सरिथा कंडारे (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) जालना जिले के भागुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना किस्मत आजमा रही हैं। 2 प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी इस क्षेत्र में किसी भी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारने में विफल रही हैं।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: iPhone 18 Pro, Foldable iPhone, Apple Watch और AirPods पर बड़े ऐलान

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख