suvichar

महाराष्ट्र में भाजपा ने कई दिग्गजों के कतरे पर, पूर्व मंत्रियों को नहीं मिला टिकट

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (20:02 IST)
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई दिग्गज, मंत्री और विधायकों को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिला जबकि आज नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख थी। भाजपा ने अपनी चौथी अंतिम सूची जारी की थी। पार्टी ने शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और राजपुरोहित को टिकट नहीं दिया है।
ALSO READ: पूर्व मंत्री का टिकट कटा, समर्थकों ने फोड़ दी भाजपा उम्मीदवार की कार
इसके अलावा पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और वरिष्ठ नेता प्रकाश मेहता को भी टिकट देने से मना कर दिया गया। मेहता बगावती रुख अपनाते हुए घाटकोपर पूर्व चुनाव क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार पराग शाह के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। शाह जब शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने के लिए गए तब मेहता के समर्थकों ने शाह के कार हमला कर नाराजगी जताई।
 
भाजपा ने महाराष्ट्र के अपने वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से की बेटी को उनके मुक्ताईनगर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है।
ALSO READ: महाराष्‍ट्र चुनाव : भाजपा ने एकनाथ खडसे की बेटी को दिया टिकट
रोहिणी खड़से को खड़ा करने का फैसला यह दिखाता है कि पार्टी उनके पिता को शांत करने में सफल हो गई है, जो राज्य में सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं लेकिन देवेंद्र फड़णवीस सरकार में मंत्री रहते हुए अनियमितताओं के आरोपों के बाद से वे हाशिए पर चल रहे थे।
 
तावड़े भाजपा कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। तापड़े बोरीवली चुनाव क्षेत्र चुनाव लड़ते थे। इस बार भाजपा ने सुनील राणे को टिकट दिया है। पुरोहित के स्थान पर कोलाबा चुनाव क्षेत्र से राहुल नार्वेकर को खड़ा किया गया है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के निजी सहायक अभिमन्यु पवार को लातूर जिले के औसा चुनाव क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
 
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे ने कणकवली चुनाव क्षेत्र से नामांकन फॉर्म भरा है।
भाजपा ने अन्य पार्टी से आए हुए लगभग एक दर्जन लोगों को टिकट नहीं दिए। पुणे जिले में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं लेकिन शिवसेना को एक भी सीट हिस्से में नहीं मिली है जिससे शिवसेना के कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में चुनाव नहीं करने की धमकी दे रहे हैं।

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख