suvichar
✕

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं शिवसेना के 'युवराज' आदित्य ठाकरे

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (16:37 IST)
मुंबई। शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन-पत्र भरने के साथ ही 16.05 करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक होने की घोषणा की। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य अपने परिवार से चुनावी समर में उतरने वाले पहले सदस्य हैं।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस के 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, पृथ्वीराज चव्हाण कराद दक्षिण से लड़ेंगे चुनाव
 
मुंबई की वर्ली सीट से नामांकन-पत्र भरने के दौरान 29 वर्षीय आदित्य ने निर्वाचन अधिकारी को दिए गए हलफनामे में बताया कि उनके पास 11.38 करोड़ रुपए की चल और 4.67 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इसमें बैंक में जमा 10.36 करोड़ रुपए की राशि और 6.50 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू कार शामिल है।
शिवसेना की युवा शाखा के प्रमुख के पास आभूषण और अन्य कीमती धातु भी हैं, जिनकी कीमत 64.65 लाख रुपए है। हलफनामे के अनुसार, आदित्य ने 2011 में कला में स्नातक की शिक्षा पूरी की। उसके बाद 2015 में कानून में स्नातक (एलएलबी) की उपाधि हासिल की।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 14 उम्मीदवारों के नाम
 
हलफनामे के अनुसार आदित्य के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा, जबकि परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख