Hanuman Chalisa

पूर्व मंत्री का टिकट कटा, समर्थकों ने फोड़ दी भाजपा उम्मीदवार की कार

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (15:22 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता को घाटकोपर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने इस निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार पराग शाह की कार में शुक्रवार को तोड़-फोड़ की।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न सवा 11 बजे हुई जब शाह 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह के साथ शाह उस परिसर में जा रहे थे जहां नामांकन पत्र दायर होना था, तभी स्वयं को मेहता के समर्थक बताने वाले लोग भी वहां पहुंचे और उन्होंने शाह की कार को रोक दिया।
 
मेहता ने 2014 में घाटकोपर (पूर्व) से चुनाव जीता था लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। मेहता के समर्थक इसी बात से नाराज थे। उन्होंने कार का शीशा तोड़ दिया और वाहन के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान शाह भीड़ के तितर बितर होने तक कार में बैठे रहे। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करके भीड़ को तितर-बितर किया।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख