dharma sangrah
✕

देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने दाखिल किया नामांकन

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (15:12 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को होने जा रहे चुनाव के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राकांपा नेता अजित पवार समेत राज्य के कई प्रमुख प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन दायर किया। आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री फडणवीस ने दक्षिण पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दायर किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल मौजूद रहे। इस सीट से फडणवीस के खिलाफ कांग्रेस के आशीष देशमुख खड़े हुए हैं। पवार ने बारामती सीट से नामांकन दायर किया है। वे वर्तमान में भी विधानसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री का मुकाबला भाजपा के गोपीचंद पडालकर से होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज यानी 4 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पर्चों की जांच 5 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन 7 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकते हैं। राज्य में विधानसभा की 288 सीटों पर हो रहे चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

LIVE: पटना के मनेर में मुठभेड़, 3 आरोपी ढेर

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

अगला लेख