ramcharitmanas

संजय राउत का बड़ा बयान, महाराष्‍ट्र में इस फॉर्मूले से सरकार बनाएगी भाजपा-शिवसेना

Updated: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (14:35 IST)
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में अगली सरकार उनकी पार्टी और भाजपा की होगी तथा चुनाव पूर्व निर्धारित '50-50' के फॉर्मूले पर काम होगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार राकांपा और कांग्रेस 2014 के चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र में फिर भाजपा-शिवसेना की सरकार
राउत ने सरकार गठन के लिए शिवसेना द्वारा विपक्षी दलों से हाथ मिलाए जाने की संभावना को खारिज किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना सरकार बनाएंगी। सरकार बनाने के लिए शिवसेना के राकांपा और कांग्रेस से मिलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि नहीं, हमने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था तथा हम उसके साथ ही चलेंगे। पहले से तय 50-50 के फॉर्मूले में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
ALSO READ: महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार के 5 बड़े कारण, इनसाइड स्टोरी
उन्होंने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस फॉर्मूला क्रियान्वित करने पर बातचीत करेंगे। राज्य में कांग्रेस और राकांपा के 2014 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष के भी मजबूत रहने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और राज्य में विभिन्न जगहों पर भ्रमण किया जिससे विपक्षी दल को कुछ सफलता मिली। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि लेकिन हम अच्छी संख्या में सीट जीत रहे हैं।
 
सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोसले के राकांपा उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल से पिछड़ने पर राउत ने कहा कि भोसले को हार का सामना करना था। भोसले हाल में राकांपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

अगला लेख