Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आदित्य ठाकरे की लोकप्रियता से मतदाताओं को लुभा पाएगी शिवसेना!

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (17:15 IST)
मुंबई। ठाकरे परिवार के इतिहास में पहली बार चुनावी जंग में उतरे शिवसेना की युवा शाखा युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे अपने दादा, पिता और चाचा की तरह ही कला में रुचि रखते हैं।
 
शिवसेना की 1966 में स्थापना करने वाले उनके दादा बाल ठाकरे कार्टूनिस्ट थे। यह गुण आदित्य के चाचा राज ठाकरे में भी है, जो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी एक पेशेवर फोटोग्राफर हैं। फोटोग्राफी की कला में आदित्य भी गंभीर रुचि रखते हैं।
ALSO READ: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं शिवसेना के 'युवराज' आदित्य ठाकरे
दक्षिणी मुंबई के वर्ली से शिवसेना के प्रत्याशी आदित्य (29) अपने परिवार के पहले व्यक्ति हैं, जो चुनाव लड़ रहे हैं। आदित्य ठाकरे द्वारा लिखी गई कविताओं के संकलन का लोकार्पण 2007 में अमिताभ बच्चन ने किया था।
ALSO READ: महाराष्ट्र में ‘किंगमेकर’ शिवसेना के आदित्य ठाकरे क्या बन पाएंगे पहले मुख्यमंत्री ?
आदित्य 2010 में सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के अंग्रेजी साहित्य विभाग के पाठ्यक्रम में शामिल रोहिंटन मिस्त्री की पुस्तक 'सच ए लॉन्ग जर्नी' के विरोध का नेतृत्व किया था। आदित्य ठाकरे विधि स्नातक हैं और वे राज्य के युवाओं एवं सामाजिक मुद्दों से जुड़े कार्यों में काफी सक्रिय हैं।
 
युवाओं को लुभाने के लिए आदित्य ने मुंबई के मॉल और रेस्तरां रातभर खुले रखने की भी वकालत की थी। शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अब यह स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के पास लंबित है।
 
आदित्य ठाकरे ने मुंबई की खाली जगहों पर व्यायामशालाएं खोलने के प्रयास भी किए थे लेकिन प्रशासनिक स्वीकृति न मिलने के कारण उन्हें विफलता का सामना करना पड़ा। आदित्य के नेतृत्व में मुंबई विश्वविद्यालय की सीनेट में पिछले 2 कार्यकाल से युवा सेना का दबदबा रहा है। आदित्य की स्कूली पढ़ाई मुंबई के माहिम स्थित बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई।
 
उन्हें अपने दादा, पिता और चाचा की भांति खेलों में भी रुचि है। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव शिवसेना की ओर से आदित्य के लिए कठिन परीक्षा साबित होंगे। देखना होगा कि वे अपने दल के लिए युवाओं के वोट खींच पाते हैं या नहीं?

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

अगला लेख