Daily Horoscope
✕

महिला TI को महंगी पड़ी रिश्वत, रिटायरमेंट से 1 माह पहले गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (11:21 IST)
आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में लोकायुक्त पुलिस ने महिला थाना प्रभारी मुन्नी परिहार को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। कानड़ थाने की प्रभारी मुन्नी पर 29 हजार रुपए की रिश्वत लेने और जबरदस्ती सट्टा कारोबार चलवाकर हजारों रुपए महीना लेने का आरोप है। परिहार 31 मई को रिटायर होने वाली है। 
 
पुलिस के मुताबिक, कानड़ के रहने वाले रितेश राठौर ने 11 अप्रैल को उज्जैन लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी। उसने शिकायत में कहा था कि कानड़ की थाना प्रभारी मुन्नी परिहार उस पर सट्टा चलाने का दबाव बना रही हैं। इसके लिए वे हर महीने 20 हजार रिश्वत मांग रही हैं।
 
शिकायतकर्ता का कहना था कि आरोपी महिला थाना प्रभारी मुन्नी परिहार पिछले महीने के बाकी 9 हजार और इस महीने के 20 हजार मिलाकर 29 हजार रुपए मांग रही थीं।
 
इस पर लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने शिकायतकर्ता राठौर से कानड़ थाने में जाकर महिला टीआई को रुपए देने को कहा। राठौर थाने गए और आरोपी टीआई को 29 हजार रुपए की रिश्वत दी। रिश्वत लेते ही लोकायुक्त की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध

भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट हुआ ठप्‍प, कौन-कौनसी सर्व‍िस नहीं कर रही काम?

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

अगला लेख