ramcharitmanas

मध्य प्रदेश में भी भेड़िया आया, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

Updated: शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (23:54 IST)
Wolf attack in Khandwa Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के खंडवा में शुक्रवार को एक परिवार के 5 सदस्यों पर भेड़िए ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। परिवार के शोर मचाने के बाद पड़ोसी और अन्य लोग पहुंचे और भेड़िए को भगाया। घायलों का खंडवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है। 
ALSO READ: 5 साल की बच्ची पर wolf attack, बहराइच के 35 गांवों में भेड़िए का आतंक
पुलिस ने यह जानकारी दी। हरसूद के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीपीओ) संदीप वासकाले ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर आदिवासी बहुल खालवा तहसील के ग्राम मालगांव में तड़के करीब 2:30 बजे हुई। एसडीओपी ने कहा, परिवार के शोर मचाने के बाद पड़ोसी और अन्य लोग पहुंचे और भेड़िए को भगाया।
ALSO READ: बहराइच में खूंखार भेड़ियों का आतंक, सैकड़ों लोग गश्त में जुटे, MLA ने उठाई बंदूक
एसडीओपी ने कहा, इस हमले में एक महिला और चार पुरुष घायल हुए हैं। उनका खंडवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है। प्रभागीय वन अधिकारी राकेश डामोर ने बताया कि घायलों को रेबीज के टीके और दवाइयां दी गई हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि भेड़िया पकड़ा गया है या नहीं।
ALSO READ: Man eating wolf: आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए नई रणनीति, होगा रंग बिरंगी गुड़ियों का भी इस्तेमाल
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के हमले राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो महीनों में बहराइच जिले में भेड़ियों के हमलों में सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख