shradh paksha
✕

आखिर क्यों दुखी और शर्मिंदा हैं भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती?

Updated: सोमवार, 20 जून 2022 (21:01 IST)
भोपाल/छिंदवाड़ा। भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शराब की दुकान के बाहर भगवा झंडा देखकर वह दुखी एवं शर्मिंदा हैं और प्रशासन से इस झंडे को वहां से तुरंत हटाने की मांग की है।
 
भारती लंबे समय से मध्यप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर दबाव बना रही हैं। वह इस साल मार्च में भोपाल के आजाद नगर इलाके में एक शराब की दुकान पर विरोध स्वरूप पूरी ताकत के साथ पत्थर फेंककर वहां रखी कुछ शराब की बोतलें भी तोड़ चुकी हैं, जबकि 14 जून को प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा शहर में एक शराब की दुकान पर गोबर भी फेंक चुकी हैं।
 
भारती ने ट्वीट किया कि मैंने अभी सवेरे नागपुर से चलकर मध्यप्रदेश की सीमा पर जाम-सांवली के हनुमान जी के विश्व विख्यात मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए एवं मध्यप्रदेश में होने वाले नगर निकाय एवं पंचायतों के चुनाव में भाजपा की भारी सफलता की कामना की।
 
उन्होंने आगे लिखा, ‘वर्ष 2003 में हनुमान जयंती पर यहीं से हमारी यात्रा 'सत्ता बदलो, व्यवस्था बदलो’ प्रारंभ हुई थी एवं हनुमान जी की महती कृपा हम सब पर हुई थी जो आज तक बरकरार है।' भारती ने कहा कि यह मंदिर महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश की सीमा पर मध्यप्रदेश में है। एक प्रकार से हनुमान जी महाराज यहां पर हमारे दक्षिण दिशा के प्रमुख मार्ग पर विद्यमान हैं। इनकी बड़ी महिमा है। इस स्थान का बहुत ही विकास हो रहा है यहां एक गौशाला भी है।
 
उन्होंने कहा कि जाम-सांवली के हनुमान जी के दर्शन करके निकलते ही मध्यप्रदेश के पहले गांव पीपला नारायणवार निकली तो एक जगह सड़क किनारे भगवा झंडा दिखा और भीड़ ने मुझे रोका तो मैं गाड़ी (कार) से उतरी तो वह एक देसी-विदेशी शराब की दुकान निकली। भारती ने कहा कि मैं दुःखी एवं लज्जित हूं कि भगवा ध्वज लगाकर शराब की दुकान खोल ली है। मैंने पुलिस एवं प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए कहा है।
 
इस अवसर पर भारती के साथ मौजूद भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नाना मोहोड़ ने कहा कि जब भारती जाम-सांवली मंदिर से लौट रही थीं, तो उन्होंने पीपला नारायणवार गांव में एक शराब की दुकान के सामने भगवा झंडा लगा हुआ देखा और अपनी कार को तत्काल रुकवाया। 
 
मोहोड़ ने कहा कि उन्होंने भगवा झंडा देखकर नाराजगी जताई और शराब की दुकान के बाहर लगे भगवा झंडे को वहां से हटाने के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
 
इसी बीच, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। कथित वीडियो में भारती अपने समर्थकों के साथ दिखाई दे रही हैं। भारती के समर्थक उसे बता रहे हैं कि उन्होंने इस दुकान को कहीं और स्थानांतरित करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा है क्योंकि नशे में धुत लोग उनके परिवार के सदस्यों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख