Hanuman Chalisa
✕

छतरपुर में जलसंकट, महिलाओं ने बुंदेली गीत के माध्यम से लगाई मदद की गुहार

Updated: रविवार, 1 मई 2022 (15:59 IST)
छतरपुर। सूखा पर गाओ है (65) पैंसठ की साल में पानी नाईयाँ कुआं-ताल में.. छतरपुर जिला भीषण जल संकट से जूझ रहा है। जिसके चलते लोग बूंद-बूंद पानी के लिए लाख जतन कर रहे हैं। जिले के ग्रामीण अंचलों जहां बुनियादी सुविधाओं का टोटा है वहां के हाल बेहाल हैं।
 
खजुराहो लोकसभा, राजनगर विधानसभा क्षेत्र और छतरपुर पन्ना बॉर्डर केन नदी किनारे बसे कई गांव के ग्रामीण पानी के लिए अप्रैल के महीने से ही मोहताज होने लगे हैं जो पानी की तलाश और जतन में दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।
 

बुंदेली गीत से गुहार : छतरपुर जिले के ग्रामीण अंचल के "टोरिया टेक" गांव की महिलाएं बुंदेली गीत के माध्यम से प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगा रहीं हैं। यहां ग्रामीणों और महिलाओं की मांग है कि उनके पानी का इंतज़ाम किया जाये और केन नदी में पानी प्लांट लगाकर सरकार हमें जल संकट से निजात दिलाये।
 
गीत के बोल हैं-  पर गई है सूखा की साल में पानी नईयाँ कुआं ताल में... जेठ हमारे जानत नाईयाँ ताल-तलैया बाँधत नाईयाँ, निर्बल पानी बरसत नाईयां... सूखा पर गाओ है (65) पैंसठ की साल में पानी नाईयाँ कुआं-ताल में... एक चीज की ललचा रे गई, मनसा पूरन कर दईयो, बखरी में नल लगवा दईयो...जब नल वारे पईसा मांगे ससुर को नांव लिखा दईयो..
 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

अगला लेख