dharma sangrah
✕

सूदखोरों का आतंक, नीमच में एक और युवक ने जहर खाया

Updated: सोमवार, 15 जनवरी 2018 (16:12 IST)
नीमच में सूदखोर के आंतक से प्रताडित होकर एक नौजवान ने सल्‍फास खाकर आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे उदयपुर रैफर किया गया है। गौरतलब है कि 12 जनवरी को ऐसे ही सूदखोरों से प्रताड़ित होकर नीमच में एक किसान ने अपना वीडियो बनाकर आत्‍महत्‍या कर ली थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बघाना थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया की सोमवार सुबह बघाना निवासी चेतन शर्मा पिता कमल शर्मा उम्र तीस साल ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। उसके पास से पुलिस को सल्फास की डिब्बी भी मिली। पीड़ित ने पुलिस को बताया की उसने शरीफ कुरैशी नामक व्यक्ति से दो लाख रुपए लिए थे, जो इससे 25 प्रतिशत ब्याज ले रहा था। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है।

जांच के बाद आरोपी सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेतन शर्मा ने अस्पताल बताया कि उसने सूदखोर शरीफ कुरैशी से दो लाख रुपए का कर्जा लिया था, जो उसने लौटा दिया, लेकिन सूदखोर ने 25 प्रतिशत मासिक ब्‍याज दर से दो लाख का कर्जा दस लाख कर दिया और खाली चेक में यह राशि भर दी।

चेतन ने यह भी कहा कि सूदखोर मुझे रोज धमकाता रहा और कहता रहा पुलिस मेरा कुछ नही बिगाड़ सकती मैं तेरे परिवार को खत्‍म कर दूंगा। गंभीर अवस्‍था में जिला अस्‍पताल लाए गए चेतन की मां श्रीमती सुनिता शर्मा ने कहा कि सूदखोर ने पूरे परिवार को दहशत में डाल रखा था।

बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। मेरे बेटे ने उसकी प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की कोशिश की। बीती 12 जनवरी को भी पांच सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते एक किसान वीरेंद्र पाटीदार ने नीमच में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने पांचों सूदखोरों के नाम लिए थे।

नीमच के आरटीआई कार्यकर्ता अमित शर्मा कहते हैं कि सरकार अपनी योजनाओ के लाख ढिंढोरे पीटे, लेकिन जमीन पर हालात बेहद बुरे हैं। बेरोजगारी और जिंसों के भाव गिराने के कारण किसान कंगाल है। इसलिए वह सूदखोरों के जाल में फंसा हुआ है।
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख