Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश में बैलेट से नहीं EVM से होंगे निकाय चुनाव,बटन दबाने के बूथ पर मिलेगा ग्लव्स !

कोरोनाकाल में चुनाव के लिए पोलिंग बूथ पर होंगे विशेष इंतजाम

Updated: गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (16:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय से टल रहे निकाय चुनाव का काउंटडाउन अब शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए साफ कर दिया है कि निकाय चुनाव में वोटिंग ईवीएम के जरिए होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के इस फैसले से कांग्रेस की उस मांग को बड़ा झटका लगा है जिसमें उसने निकाय चुनाव बैलेट से कराने की मांग की थी।  
 
मध्यप्रदेश में जनवरी में निकाय चुनाव होने की संभावना है और इसके लिए इस महीने के अंत में चुनाव आयोग अधिसूचना जारी कर सकता है। प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेयर और नगर पालिका अध्यक्षों की सीटों का आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और अब जल्द‌ आयोग निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। 
ALSO READ: मप्र में निकाय चुनाव से अपने चुनावी सफर का आगाज कर सकती है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM
कोरोनाकाल में चुनाव के लिए विशेष इंतजाम- कोरोना काल में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग विशेष इंतजाम करने जा रहा है। 
1-वोटर को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए पोलिंग बूथ पर वोटर को  ग्लव्स देने की  तैयारी भी आयोग कर रहा है। 
2-प्रत्येक पोलिंग बूथ पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद वोट डालने की अनुमति होगी।
3-हर पोलिंग बूथ पर वोटरों के लिए मास्क की व्यवस्था भी रहेगी।
4-हर मतदान केंद्र पर मतदान दल और वोटरों के लिए सैनेटाइजर की व्यवस्था होगी।
5-कोविड-19 के पॉजिटिव और संदिग्ध को पीपीई किट में आखिरी में वोटिंग करना होगा। 
 
इसके साथ ही चुनाव में मतदान दल के सदस्यों की सुरक्षा के साथ ही मास्क, सैनेटाइजर एवं अन्य जरूरी चीजों की व्यवस्था करने के लिए चुनाव आयोग राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार से अतिरिक्त मदद की मांग की है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख