dharma sangrah
✕

भाजयुमो नेता के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज

Updated: मंगलवार, 27 मार्च 2018 (22:55 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह कस्बे में पुलिस ने एक नाबालिग की शिकायत पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के भतीजे के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।


बड़वाह के नगर निरीक्षक शशिकांत चौरसिया ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर कल बड़वाह के यूनिक सुराणा के विरुद्ध दुष्कृत्य, जान से मारने की धमकी, पॉक्सो आदि धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है।

रसिया ने बताया कि यूनिक ने मित्रता कर विगत दो वर्षों से शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा का कई बार यौन शोषण किया। 25 मार्च की रात्रि जब युवती अपनी बहन के साथ रामनवमी का जुलूस देख रही थी, तब पुनः आरोपी ने उसे अपने साथ चलने को कहा।

इस पर पीड़िता ने उससे वादे के अनुसार शादी करने को कहा, लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए शारीरिक शोषण के दौरान बनाए हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर बिफ़रते हुए उसने अपनी बहन के साथ आरोपी की जमकर पिटाई की और मामला थाने पर आने के उपरांत प्रकरण दर्ज किया गया।

चौरसिया ने बताया कि छात्रा के बयान न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष करा दिए गए हैं तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार करने विभिन्न पुलिस दल भेजे गए हैं। यूनिक के चाचा जितेंद्र सुराणा भाजपा के जिला महामंत्री हैं। युवक ने कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर अपने फेसबुक वॉल पर प्रदर्शित कर रखे हैं।
(वार्ता)

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख