sundarkand

मैं कोई तीस मार खां नहीं,शराबबंदी पर उमा भारती के बदले बोल, शिवराज और वीडी को बताया संत

Updated: सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (17:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर मुहिम छेड़ने की बात करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के तेवर अब बदले-बदले दिखाई दे रहे है। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए शराबबंदी को लेकर नरम तेवर दिखाते हुए उमा भारती ने कहा कि मैं कोई तीस मार खान नहीं हूं। बहुत सारे लोग हैं जिनको आंदोलन करना चाहिए। वो लोग क्यों आगे नहीं आ रहे है। उमा भारती ने कहा कि शराबबंदी को लेकर वह अपनी रणनीति 14 फरवरी के बाद बताएगी। 
 
उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर सभी का समर्थन मांगते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दोनों ही संत व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता उसके बाद भी क्यों शराबबंदी में अड़चन आ रही है। शराबबंदी के खिलाफ मैं अकेली नहीं, 80 फीसदी जनता इसके खिलाफ है। 
 
उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि है कि नर्मदा घाटों के किनारे लोग जमकर शराब पी रहे हैं। शराब को लेकर कई और घटनाएं मेरे संज्ञान में आई है। नई शराब नीति पर उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करके वक्तव्य देने के लिए कहेगी। 
 
वहीं उमा भारती के शराबबंदी के बयान पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि शराबबंदी केवल कानून से संभव नहीं है इसके लिए जनजागरूकता की आवश्यकता है और इसके लिए समाज को आगे आकर एक मानसिकता बनानी होगी। उन्होंने कहा कि अगर  उमा भारती शराबबंदी को लेकर जन जागरण का काम कर रही हैं तो बहुत अच्छी बात है और हम उनका समर्थन करेंगे। 
 
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग करते हुए आंदोलन करने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि वो प्रदेश में शराबबंदी के लिए मुहिम चलाएंगी। 
 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख