biodatamaker
✕

महाकाल से 500 मीटर की दूरी पर विवाद, उज्जैन में तनाव

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (19:23 IST)
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर एक जुलूस के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हल्‍का बल प्रयोग भी करना पड़ा। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुलूस को एक क्षेत्र विशेष में ले जाया जा रहा था। इसी के चलते जुलूस में शामिल लोगों को जब पुलिस ने रोका तो विवाद उत्पन्न हो गया। बताया जाता है कि विवाद शहर के तोपखाना इलाके में हुआ, जो कि ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। 
 
पुलिस के बल प्रयोग और आंसूगैस के गोले छोड़ते ही पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आसपास के दुकानदारों ने डर के मारे अपनी दुकानें बंद कर दीं। हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

टाइगर नहीं सलमान थे असली टारगेट, शूटर्स ने की थी घर की रेकी

पेरिस से लौटे पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, काटा 50 हजार का चालान

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख