Hanuman Chalisa
✕

टू व्हीलर गाड़ी के साथ खरीदना होगा अब दो हेलमेट, रसीद के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

Updated: गुरुवार, 13 जून 2019 (22:07 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में अगर आप टू व्हीलर गाड़ी खरीदने जा रहे हैं तो अब आपको गाड़ी के साथ 2 हेलमेट भी खरीदने होंगे। परिवहन आयुक्त के एक आदेश के बाद अब दोपहिया वाहन के साथ दो हेलमेट खरीदना अनिवार्य हो गया है। इतना ही नहीं, हेलमेट की खरीदी रसीद नहीं होने पर वाहन का पंजीयन भी नहीं कराया जा सकेगा।
 
मोटरयान अधिनियम का है प्रावधान : मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 129 के अनुसार किसी भी दोपहिया वाहन चालक और उस पर बैठी सवारी दोनों के पास हेलमेट होना चाहिए और वह हेलमेट भारतीय मानक ब्यूरो के मानक के अनुसार ही होना चाहिए। मोटरयान अधिनियम के नियम का पालन करने के लिए इस आदेश को लाया गया है।
 
हेलमेट की खरीदी रसीद है जरूरी : आदेश के अनुसार वाहन विक्रेता को वाहन खरीदने वाले ग्राहक को दो हेलमेट बेचना भी अनिवार्य होगा। साथ ही उन हेलमेट की पर्ची को वहां पंजीयन करवाने के लिए आवश्यक रूप से परिवहन कार्यालय में जमा करवाना जरूरी रहेगा। परिवहन कार्यालय में हेलमेट की खरीदी रसीद जमा न करने की स्थिति में वाहन का पंजीयन नहीं हो सकेगा।
 
पहले से ही नियम : दोपहिया खरीदते समय आवश्यक रूप से हेलमेट खरीदने का नियम पहले से ही है। पर इस नियम को ग्राहक और वाहन विक्रेता दोनों गंभीरता नहीं लेते। इसी कारण से इस आदेश को फिर से जारी किया गया है जिससे कि दोपहिया वाहन के उपयोग करने वालों में जागरूकता बढ़े। और दिनोंदिन बढ़ रहे सड़क हादसों में हो रहे जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख