dharma sangrah

...तो मप्र के सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क सेवाएं देंगे निजी डॉक्टर

Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (00:52 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए नए प्रयोग की तैयारी चल रही है। इसके तहत प्रदेश सरकार निजी प्रैक्टिस कर रहे उन विशेषज्ञ डॉक्टरों को सरकारी अस्पतालों से जोड़ने पर विचार कर रही है, जो अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए निःशुल्क सेवाएं देना चाहते हैं।
 
 
सूबे के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने यहां कहा कि हम चाहते हैं कि निजी डॉक्टरों की विशेषज्ञता का लाभ सरकारी अस्पतालों में आने वाले गरीब मरीजों को भी मिले। इसके लिए हम उन डॉक्टरों को सप्ताह में कुछ घंटों के लिए सरकारी अस्पतालों से स्वैच्छिक तौर पर जोड़ना चाहते हैं, जो या तो शासकीय सेवा से निवृत्त हो चुके हैं या निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। सूबे के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने में यह योजना बेहद मददगार साबित हो सकती है। योजना को आकार देने के लिए अलग-अलग स्तरों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
 
बहरहाल, विशेषज्ञों का कहना है कि इस योजना को शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार को पुख्ता तैयारी करनी होगी। उनके मुताबिक खासकर शहरी क्षेत्रों में इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को उचित समन्वय बनाना होगा। इसके साथ ही योजना के लिए अलग नीति और नियम-कायदे भी तय करने होंगे। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख