dharma sangrah
✕

एमपी में भाजपा विधायकों की 'घर वापसी' की अटकलें तेज, 4 विधायकों पर सबकी नजर

Updated: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (10:18 IST)
भोपाल। कर्नाटक में लंबे सियासी नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में नए सियासी घटनाक्रम ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन जिस तरह मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा के दो विधायकों को अपने पाले में लाकर भाजपा को पटखनी दी उसके बाद सियासत पूरे उफान पर है।
 
एक ओर भाजपा के बड़े नेता लगातार बैठकों के जरिए डैमेज कंट्रोल की कोशिश में जुटे है तो पार्टी आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली तलब कर लिया है। भाजपा खेमे में जहां बैचेनी देखी जा रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस के बड़े नेता खुलकर दावा कर रहे हैं कि अभी तो कर्नाटक का हिसाब बाकी है।
 
जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा कहते हैं कि भाजपा के कई विधायक बाउंड्री पर खड़े हुए है जो कभी भी कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं। ऐसे में वह नेता जो पिछली शिवराज सरकार में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे उन पर अब सभी की निगाहें लग गई है और चर्चा तो इस बात की भी है कि इनमें से कुछ भाजपा विधायक कांग्रेस के बड़े नेताओं के सीधे संपर्क में है।
 
संजय पाठक – शिवराज सरकार में मंत्री रहे और भाजपा विधायक संजय पाठक को लेकर सबसे अधिक चर्चाओं का बाजार गर्म है। गुरुवार को संजय पाठक पहले भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां उनकी पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात हुई। इसके बाद संजय पाठक के मंत्रालय पहुंचकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने की खबरें आई लेकिन संजय पाठक ने इस तरह की किसी भी मुलाकात से इंकार कर दिया।
 
हालांकि संजय पाठक ने मंत्रालय जाने और कुछ मंत्रियों से मुलाकत करने की बात को स्वीकार करते हुए इसके पीछे क्षेत्र के विकासकार्यो के कामों को बताया। संजय पाठक पुराने कांग्रेसी जो पिछली शिवराज सरकार के समय कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे और सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनको लेकर सबसे अधिक घर वापसी की अटकलें लगाई जा रही है।
 
सुदेश राय – भाजपा विधायक सुदेश राय ऐसे दूसरे नेता है जिनको लेकर सबसे अधिक अटकलें लगाई जा रही है। विधानसभा के मॉनसून सत्र में सुदेश राय कई मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ करते हुए नजर आए। 2013 में कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय विधायक चुने गए सुदेश राय इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सुदेश राय पिछले लंबे समय से कांग्रेस नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। हलांकि सुदेश राय कांग्रेस में जाने की खबरों को सिर्फ अटकलबाजी करार दे रहे हैं।
 
दिनेश राय ‘मुनमुन’ – सिवनी से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने दिनेश राय ‘मुनमुन’ पुराने कांग्रेसी रहे है, उनको मुख्यमंत्री कमलनाथ का काफी करीबी माना जाता था। सूत्र बताते हैं कि भाजपा में नाटकीय तरीके से शामिल हुए दिनेश राय ‘मुनमुन’ पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज है।
 
राजेश प्रजापति – चांदला से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति भी पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे मुलाकात को उनको समझाने की कोशिश की। पिछले दिनों उनकी मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हुई मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख