dharma sangrah

मध्यप्रदेश में मॉब‍ लिंचिंग : नीमच में मोर चोरी के आरोप में भीड़ ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला

Updated: शनिवार, 20 जुलाई 2019 (18:06 IST)
नीमच में बीते 2 दिनों में मॉब लिंचिंग की दूसरी बड़ी घटना हुई है, जिसमें मोर चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला घटना कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के लसूड़ी आंतरी गांव की है। एक दिन पहले ही बकरा चोरी के मामले में 3 युवकों की जनता ने पिटाई की थी।

इस संबंध में एसपी नीमच राकेश कुमार सगर के अनुसार, बीती रात नीमच जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के गांव लसूड़ी आंतरी में मोर चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने इसी गांव के हीरालाल बांछड़ा की हत्या कर दी। एसपी सगर ने बताया कि जब 4 लोग मोर चुराकर भाग रहे थे, तब ग्रामीणों को अंदेशा हुआ कि ये चोर हैं और गांव में चोरी की वारदात करने आए हैं।

इस पर ग्रामीणों ने चोर समझकर उन्हें पकड़ना चाहा, जिसमें से 3 लोग मौके से भाग गए और उसमें से एक हीरालाल ग्रामीणों के हाथ लग गया जिसकी ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। उसके बाद ग्रामीणों ने डायल 100 को बुलाया और उसे अस्पताल रेफर किया जहां उसकी मौत हो गई। एसपी सगर के अनुसार, गांव में चोरी की वारदात के अंदेशे में यह हत्या हुई है। मृतक हीरालाल के पास मरे हुए 4 मोर भी मिले हैं।

एसपी सगर ने बताया कि पुलिस ने हीरालाल की हत्या के मामले में 10 आरोपियों अंबालाल पिता गोपाल गुर्जर, घनश्याम रामनारायण गुर्जर, रामदयाल कारूलाल गुर्जर, शिवनारायण रामेश्वर गुर्जर, विक्रम बगदीराम गुर्जर, विक्रम बाबूलाल गुर्जर, मुकेश गोपाल गुर्जर, गोरधन रामनारायण गुर्जर, लसूड़िया आंतरी, रामसिंह कारूलाल नलवा, अम्बालाल रूगनाथ सभी निवासी नलवा के खिलाफ धारा 149, 506, 307, 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस गिरफ्तारी में पुलिस की 6 टीमें लगी थीं।

एसपी सगर ने बताया कि पुलिस ने मोर चोरी के मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 379 और वन्य प्राणी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि नीमच में पिछले 2 दिनों में मॉब लिंचिंग की यह दूसरी घटना है। एक दिन पूर्व बकरा चुराने के आरोप में 3 युवकों की पिटाई ग्रामीणों द्वारा की गई थी, जिसमें बकरा चुराने वाले युवकों की मोटरसाइकल में भी आग लगा दी गई थी। उस मामले में भी पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख