biodatamaker
✕

इंदौर में फिर दिखा तेंदुआ, घंटों तक छकाया, गेहूं के खेत में हुआ गायब

Updated: गुरुवार, 11 मार्च 2021 (12:32 IST)
इंदौर। इंदौर में खंडवा रोड स्थित रानी बाग में झाबुआ महाराज के फॉर्म हाउस पर तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ दिखने की खबर मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए ने करीब 6 घंटे तक वन विभाग को छकाया और फिर गेहूं के खेत में गुम हो गया।
 
सबसे पहले एक बच्चे ने तेंदुए को देखा और फॉर्म हाउस में मौजूद कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने 3 बार वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर हमला भी किया।
 
तेदुंए की तलाश में बकरी को पिंजरे में रखा गया है। रातभर वन विभाग की टीम ने निगरानी की। आज फिर इसकी तलाश की जाएगी।
 
माना जा रहा है कि राला मंडल से ये तेंदुआ आया होगा। इससे पहले भी शहर में तेंदुआ दिखने पर उसे पकड़ने गए वन रेंजर पर तेंदुए द्वारा हमला भी किया था।
 
अक्टूबर में रालामंडल की पहाड़ियों पर इसके नजर आने के बाद वहां सैर करने का समय कम कर दिया गया था। लिंबोदी, सनावदिया, नायता मुंडला समेत आसपास के इलाकों में दहशत दिखाई दी।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

‘सरकारी सूखा राहत क्यों नहीं मिली?’ सोशल मीडिया पर वीडियो में सवाल पूछकर नांदेड़ के किसान ने दे दी जान

सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा झटका, फटकार के बाद वापस ली याचिका

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में महसूस होने लगी ठंड

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती, बोले सीएम डॉ मोहन यादव, 950 से अधिक लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

दिल्ली से लेकर पेरिस तक क्यों सड़कों पर उतर रही है Gen-Z पीढ़ी? क्या कोई पैटर्न है या वैश्विक साजिश?

अगला लेख