dharma sangrah
✕

सीएम शिवराज को ले जा रहे हेलीकॉप्टर में आई खराबी, सड़क मार्ग से करनी पड़ी यात्रा

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (18:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ले जा रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने से उन्हें मंगलवार को होशंगाबाद जिले के बनखेड़ी से सिवनी मालवा शहर तक सड़क मार्ग से सफर करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं आपसे माफी मांगता हूं कि बनखेड़ी में हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण मैं आपके बीच समय पर सिवनी मालवा नहीं पहुंच सका।
 
चौहान ने कार में यात्रा करते समय रिकॉर्ड किए गए संदेश में कहा कि देरी के कारण जन दर्शन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया जिसमें उन्हें भाग लेना था। चौहान ने कहा कि लेकिन मैं आप सभी से मिले बिना वापस नहीं जाऊंगा और जल्द ही बैठक स्थल पर पहुंचूंगा।
 
वर्ष के अंत में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से पहले 16 जुलाई से 14 अगस्त तक भाजपा शासित राज्य में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में बनखेड़ी में भाग लेने के बाद चौहान को सिवनी मालवा पहुंचना था लेकिन उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण उनका कार्यक्रम बाधित हुआ।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख