1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. CM Shivraj retaliation on Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी पर CM शिवराज का पलटवार,कहा धड़ल्ले से झूठ बोलना शोभा नहीं देता

Priyanka Gandhi
भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ग्वालियर चंबल के दौरे के बाद मध्यप्रदेश में सियासी पारा गर्मा गया है। शुक्रवार को ग्वालियर में प्रियंका गांधी के शिवराज सरकार पर हमला बोलने के बाद अब खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर पलटवार किया  है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी को झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। प्रियंका गांधी  ने  कहा कि तीन साल में 27 नौकरियां दी लेकिन इसी साल 55 हजार लोगों को सरकारी नौकरियों में भर्ती हुई है। कांग्रेस को सरकारी नौकरी में भी भर्ती पर आपत्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नौकरी देने के साथ स्वरोजगार के माध्यम से भी रोजगार दिया गया है। अब मुख्यमंत्री सीखो-कमाओं योजना आ रही है, इसमें काम सीखने के बदले बच्चों को 8000 महीना दिया जाएगा।

वहीं प्रियंका गांधी के 18 साल की भाजपा सरकार से हिसाब मांगने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 साल पहले गड्ढों में सड़कें थी। भाजपा सरकार ने 4 लाख 11 हजार किमी सड़कें बनवाई। कांग्रेस के शासनकाल में कभी-कभी बिजली आती थी लेकिन भाजपा सरकार ने 2900 मेगावाट के स्थान पर हमने 28,000 मेगावाट बिजली की सुविधा दी।कांग्रेस सरकार में न पीने के लिए पानी था और न सिंचाई के लिए पानी थी। हमने 47 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की और आज प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है।

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता के जीवन को बेहतर बनाने के उपाय किए है। भाजपा सरकार ने निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया। कांग्रेस ने सभी योजनाएं बंद कर दी। किसानों को कांग्रेस के जमाने में 18% ब्याज पर कर्जा मिलता था, हम 0% ब्याज पर कर्जा दे रहे। प्रियंका गांधी कहती हैं कि 27 रुपये रोज किसानों की आमदनी है, मैं कहना चाहता हूं कि 6000 प्रधानमंत्री जी दे रहे हैं और मैं भी किसानों को 6000 रुपये दे रहा हूं। ऐसे धड़ल्ले से प्रियंका गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, ऊपरी राज्यों में बारिश की सूचना