Hanuman Chalisa
✕

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Updated: गुरुवार, 17 जुलाई 2025 (19:57 IST)
Dr. Ramakrishna Singi passed away: ‍शिक्षक, लेखक, साहित्यकार और पूर्व प्रोफेसर डॉ. रामकृष्ण सिंगी का गुरुवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे शरद सिंगी और इंडिक मीडिया के डायरेक्टर राजीव सिंगी के पिता थे। डॉ. सिंगी का अंतिम संस्कार 18 जुलाई यानी शुक्रवार को इंदौर के रिजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया जाएगा। 
 
इंदौर के समीप महू में 24 अगस्त, 1937 को जन्मे डॉ. सिंगी ने अपने जीवनकाल में कई पुस्तकें लिखीं। इनमें गद्य और पद्य दोनों ही शामिल हैं। उनकी प्रमुख रचनाओं में अध्यात्म के चार सोपान, हमारी आस्थाएं हमारे विश्वास, अच्छा जीवन जीने के लिए उपयोगी जीवन सूत्र और कविता संग्रह निर्झर शामिल हैं। 
 
वर्ष 1997 में सेवानिवृत्त हुए डॉ. सिंगी ने 1959 में एमकॉम की डिग्री हासिल की, जबकि 1965 पी-एचडी पूरी की। करीब 40 साल तक प्रदेश के कई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में अध्यापन का कार्य किया। वे 25 वर्षों तक स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में वाणिज्य संकाय में विभागाध्यक्ष एवं उप-प्राचार्य भी रहे। 1991 से 1994 तक वे विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य एवं अध्ययन परिषद के अध्यक्ष भी रहे। उनके आलेख और कविताएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। वेबदुनिया परिवार डॉ. सिंगी के निधन पर उन्हें श्रद्धां‍जलि अर्पित करता है।     

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

CM योगी की युवाओं को सलाह, कहा- AI का उपयोग करें, लेकिन माटी की सुगंध न भूलें

अगला लेख