Daily Horoscope
✕

चाय वाले ने पहली बार खरीदा मोबाइल, गाजे-बाजे के साथ लाया अपने घर, वीडियो वायरल

Updated: गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (16:43 IST)
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी कस्बे में चाय वाले एक व्यक्ति ने पहली बार एक नया मोबाइल फोन खरीदा और इस दिन को यादगार बनाने के लिए गाजे-बाजे के साथ अपनी बेटी को बग्गी में बिठाकर नाचते-गाते मोबाइल को दुकान से घर लेकर आया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है।
 
शिवपुरी शहर के नीलगर चौराहा पर चाय बनाकर बेचने वाले मुरारी कुशवाहा ने अपनी बेटी की ख्वाईश पूरा करने के लिए सोमवार की शाम 12,500 रुपए में मोबाइल फोन खरीदा और इस दिन को यादगार बनाने के लिए यह जुलूस निकाला।
 
मुरारी ने बताया कि मेरे घर में पहली बार मोबाइल फोन आया तो दुकानदार की दुकान से ढोल-धमाके एवं शहनाई बजाते हुए अपने घर इसे लेकर आया। इस जुलूस में एक बग्गी भी थी, जिसमें मैं अपनी बेटी को बिठाकर लाया। उसके बाद कि मैंने अपने दोस्तों को घर पर पार्टी भी दी। 
 
5 साल की बच्ची पिछले 2 साल से अपने पापा से बोल रही थी कि आप शराब बहुत पीते हो। शराब पीना कम कर दो और इससे जो पैसे बचेंगे उससे मुझे एक मोबाइल फोन दिला देना। पैसे कम होने के कारण बच्ची की इच्छा पूरी करने मोबाइल फोन को EMI पर लिया है। 
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर लगाई रोक

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

अगला लेख