kalsarpa dosh calculator
✕

उज्जैन में मिला Corona virus का संदिग्ध, चीन में रहकर कर रहा था MBBS की पढ़ाई

Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (10:28 IST)
भोपाल। चीन से चली बीमारी कोरोना वायरस ने लगता है कि मप्र में भी अपने पैर पसार लिए हैं। खबर मिली है कि मप्र के उज्जैन में एक मेडिकल छात्र में कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। उसके खून के सैंपल लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे गए हैं और 1-2 दिन के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
ALSO READ: यूपी में कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री के कड़े दिशा निर्देश जारी...
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन के वुहान शहर में उक्त छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार चीन से यह छात्र 17 जनवरी को उज्जैन आया था। उसे सर्दी, जुकाम व बुखार की तकलीफ हुई थी। घर में कुछ दिन रहने के बाद अब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसका ब्लड सैंपल लेकर एनआईवी जांच के लिए पुणे भेजा गया है। यह संभवत: प्रदेश का पहला संदिग्ध मरीज है।
 
चीन में 25 जनवरी तक 1,287 मरीज मिले थे। इनमें लगभग 80 की मौत हो गई है। चीन के अलावा वियतनाम, थाइलैंड, नेपाल समेत, हांगकांग, जापान आदि देशों में 28 केस मिले हैं।
 
नेपाल में मरीज मिलने के बाद भारत में भी सतर्कता बढ़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों ने इस बीमारी को रोकने के लिए सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्यप्रदेश समेत सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से बात की है तथा अधिकारियों ने नेपाल की सीमा से लगे राज्यों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने को कहा है।
 
प्रदेश में सभी जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जनों को संदिग्ध कोरोना मरीज को अस्पताल में अलग से रखने की व्यवस्था, सैंपल लेने के तरीके और चीन यात्रा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख