shradh paksha
✕

सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी में घूम रहा था संदिग्ध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 27 जनवरी 2021 (20:13 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के महू सैन्य क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सेना की वर्दी में यहां घूमते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सैन्य वर्दी को बगैर अनुमति धारण करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

महू पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप पूरी ने बताया स्थानीय सैन्य अधिकारियों ने मिथुन वर्मा नामक एक आरोपी को सुपुर्द किया है, जिसे आज गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस और सैन्य अधिकारियों द्वारा इस मामले में की गई संयुक्त जांच में फ़िलहाल सेना की वर्दी धारण कर, जन सामान्य को प्रभाव में लेने जैसे तथ्य ही सामने आए हैं। पुलिस ने सैन्य वर्दी को बगैर अनुमति धारण करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

मिथुन ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वो इससे पहले सेना में भर्ती होने के लिए दो-तीन प्रयास कर चुका है। असफल होने के कारण संभवत: लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए उसने उक्त कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(वार्ता)

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

Blue Drum Verdict Case : फांसी की सजा के बाद मुस्कान की बेटी का छलका दर्द, माता-पिता बोले- मिलने जाएंगे, पैरवी नहीं करेंगे

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

CM योगी का बड़ा फैसला, 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी, 250 रुपए में 5 किलो का पैकेट

अगला लेख