dharma sangrah

सीएम कमलनाथ का खून बहाने की धमकी देने वाला BJP का पूर्व विधायक गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (14:37 IST)
भोपाल। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के सरेआम मुख्यमंत्री कमलनाथ का खून बहाने की धमकी देने के मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने सुरेंद्रनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
 
इससे पहले भाजपा नेता को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक में हंगामा किया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने भाजपा नेता के बयान को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया। मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा सरेआम मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने इसे भाजपा का षडयंत्र बताते हुए कहा कि इस पूरे मामले पर विपक्ष मौन है।
 
कांग्रेस विधायक भाजपा से इस पूरे मामले पर माफी की मांगने की मांग करते हुए नारेबाजी करते हुए सदन की बेल में आ गए। जिससे सदन की कार्यवाही पहले पांच और फिर पंद्रह मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने सदन की लॉबी में जमकर नारेबाजी की। उधर भाजपा नेता के खिलाफ की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने टीटी नगर थाने में प्रदर्शन किया।
 
पार्टी नेताओं ने झाड़ा सुरेंद्र नाथ सिंह से पल्ला : विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बाद नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि इस तरह के बयान को किसी भी तरह से सहीं नहीं ठहराया जा सकता और उनके खिलाफ पार्टी संगठन कार्रवाई करेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी पार्टी के सांसदों, विधायकों और नेताओं को सार्वजनिक जीवन में संयमित रहने की सीख दे चुके हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन की बड़ी पहल, नीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अगला लेख