suvichar

SC/ST ACT: SC के फैसले के बाद गर्माया एट्रोसिटी एक्ट का मुद्दा, बड़े विवाद की फिर आहट!

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (15:03 IST)
भोपाल। SC/ST संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद एक बार फिर बड़े विवाद की आहट सुनाई देने लगी है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन मामले में केंद्र सरकार के बड़ी राहत दी। सर्वोच्च अदालत ने SC/ST संशोधन कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को भी खारिज कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट के इस  निर्णय के बाद अब SC/ST एक्ट के तहत शिकायत के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज होगी इसके लिए प्रारंभिक जांच जरूरी नहीं होगी। इसके साथ ही ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अफसरों की अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी और न ही इन मामलों में अग्रिम जमानत का प्रावधान होगा। 
 
सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद अब विरोध के स्वर भी उठने लगे है। 2018 में एट्रोसिटी एक्ट का खुलकर विरोध करने वाली सपाक्स पार्टी और कई संगठन अब एक बार फिर इसके विरोध में आगे आते हुए दिखाई दे रहे है।

सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर हीरालाल त्रिवेदी ने वेबदुनिया से बातचीत में कहा कि पार्टी इस निर्णय के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करेगी। उन्होंने  कहा कि इस निर्णय के बाद SC/ST एक्ट के दुरुपयोग आंशका बढेगी और पुलिस भी एक्ट का दुरुपयोग कर सकती है। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस को लोगों को परेशान करने का एक हथियार मिल गया  है और राजनीतिक बदले के लिए इस एक्ट का दुरुपयोग किया जाएगा। 
 
वेबदुनिया से बातचीत में हीरालाल त्रिवेदी ने कहा कि आज सरकार के दबाव में निर्णय  हो रहे है। उन्होंने कहा किसी की भी केस में अग्रिम जमानत पर कैसे रोक लगाई जा सकती है।   उन्होंने कहा कि संसद में सरकार कानून तो बना सकती है लेकिन मामूली अपराध या ऐसे अपराध जो IPC में जमानती है उनको गैर जमानती कैसे बनाया जा सकता है। 
 
उन्होंने फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज लोगों में जहर घोलने का काम किया जा रहा है और सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग की संभावना काफी बढ़ जाएगी।  
वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और ब्राहाम्म सभा ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपना विरोध जताया है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

जनता की कमाई के 175 करोड़ स्वाहा, माननीयों के हंगामे में संसद के 173 घंटे बर्बाद

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

TVS iQube की अफ्रीका में एंट्री, केन्या में लॉन्च हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर, 4.6kW पावर और 4.2 सेकंड में 0-40 kmph की रफ्तार

अगला लेख