sundarkand
✕

महिला की पीठ में सूई छूटी, नर्स निलंबित

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (17:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सुल्तानिया जनाना अस्पताल में एक गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान उसकी पीठ पर लापरवाही के वजह से 'निडिल' छूट जाने की घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में दोषी एक नर्स को निलंबित कर दिया है।
 
अस्पताल सूत्रों के अनुसार राजधानी की पंचशील नगर निवासी राखी गन्नोते को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां बुधवार को महिला का ऑपरेशन द्वारा प्रसव कराया गया, लेकिन इस बीच ऑपरेशन के लिए महिला को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन लगाया गया। इस दौरान प्रयुक्त 'निडिल' महिला की पीठ पर रह गई। महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को न हिलने-डुलने की बात कहकर इस पर ध्यान नहीं दिया।
 
रातभर दर्द से कराहने के बाद दूसरे दिन परिजन की शिकायत पर डॉक्टरों ने महिला को पलटाकर देखा तो उसकी पीठ पर निडिल फंसी थी जिसे देखकर डॉक्टर घबरा गए। महिला के पति धर्मेन्द्र गन्नोते ने बताया कि कई घंटों तक तड़पने के बाद महिला की पीठ में फंसी निडिल को निकाला गया। वर्तमान में महिला की स्थिति स्थिर है।
 
हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की लापरवाही पर प्रबंधन कुछ भी करने से बचता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच गांधी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक एमसी सोंगरा ने बताया कि महिला के ऑपरेशन के लिए साधारण एनेस्थेसिया दिया गया था, लेकिन इस दौरान दुर्घटनावश यह प्रयुक्त निडिल महिला की पीठ पर रह गई जिसे बाद में निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि इस लापरवाही के मामले में एक नर्स को निलंबित कर दिया गया है। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख