shradh paksha
✕

बड़ी खबर, मध्यप्रदेश के मुरैना में मालगाड़ी से लूटीं शकर की बोरियां

Updated: बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (12:33 IST)
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सिकरौदा रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के डिब्बे काटकर बदमाश बुधवार तड़के शकर की भरी बोरियों को लूट ले गए। लूट की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया।
 
झांसी मंडल के रेलवे पुलिस के डिवीजनल कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि गोवा एक्सप्रेस का तड़के 4 बजे के करीब इंजन खराब होने के कारण वहां से गुजर रही मालगाड़ी को रोककर उसका इंजन गोवा एक्सप्रेस में लगाकर उसे वहां से रवाना किया गया था। मालगाड़ी को वहीं स्टेशन पर रोक दिया गया। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक बदमाश वहां आए और मालगाड़ी के डिब्बों की सील तोड़कर उसमें रखी शकर की बोरियां लूट ले गए।
 
सूचना मिलते ही रेलवे और मुरैना की सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और इसी बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में आत्मरक्षार्थ रेलवे पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। खेतों में पड़ी शकर की बोरियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर फरार बदमाशों की तलाश प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि बदमाश सिकरौदा रेलवे स्टेशन के पास ही के गांव के निवासी हैं।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

अगला लेख