sundarkand

मुख्यमंत्री शिवराज के निर्देश का असर, स्कूलों में फीस के लिए कड़े निर्देश जारी

Updated: सोमवार, 31 अगस्त 2020 (22:46 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश का असर देखने को मिल रहा है क्योंकि स्कूलों में फीस के संबंध में सोमवार को व्यापक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के बाद उन पालकों को राहत मिलेगी, जो स्कूलों द्वारा फीस के दबाव के कारण मानसिक रूप से परेशान हो रहे थे।
 
जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर ने 31 अगस्त को एक आदेश समस्त प्रायार्य/संचालक, अशासकीय हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (समस्त बोर्ड) को जारी किया है। इस आदेश में कहा गया कि कोविड-19 की अवधि में फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों के साथ निम्नानुसार कार्यवाही नहीं की जाए...
 
1. फीस जमा न करने पर किसी भी छात्र/छात्रा का नाम खारिज नहीं किया जाए।
2. फीस जमना न करने पर ऑन लाइन कक्षाओं से वंचित नहीं किया जाए।
3. फीस जमा न करने पर विद्यालय द्वारा संचालित टेस्ट या परीक्षा में बैठने से वंचित नहीं किया जाए।
 
सनद रहे कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले दिनों इंदौर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्‍घाटन करने इंदौर आए थे, तब उनके काफिले को कुछ महिलाओं ने रोककर स्कूलों द्वारा फीस लेने का दबाव और मनमानी से उन्हें अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि वे इस संबंध में जल्दी ही निर्देश देंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

अमेरिका के हाथ लगा दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार! ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

नेपाल आपदा: लापता गुजरातियों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सरकार ने जारी की नई सूची और हेल्पलाइन नंबर

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

अगला लेख