suvichar

मोरटक्का पुल पर आवागमन बंद, शुरू हुई लोड टेस्टिंग

Updated: शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (09:21 IST)
Indore Icchapur Highway: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर मोरटक्का (ओंकारेश्वर) (Mortakka, Omkareshwar) में नर्मदा (Narmada) नदी पर बने पुल पर 3 माह से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। इसे शुरू करने की कवायद की जा रही है। इस हेतु एनएचएआई (NHAI) द्वारा इसकी मजबूती जांची जा रही है। गुरुवार से शनिवार तक इससे पुल से सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। जीएसआईटीएस (GSITS), इंदौर के इंजीनियरों की टीम ने गुरुवार को पुल की जांच लोड टेस्टिंग से शुरू की।
 
बीते वर्षाकाल में नर्मदा नदी में बाढ़ के दौरान 2 दिन नर्मदा पुल जलमग्न रहने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी मरम्मत का कार्य करीब 1 माह तक चला था। एनएचएआई द्वारा पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू करने से पूर्व इसकी जांच जीएसआईटीएस की तकनीकी टीम से करवाई गई थी। उम्रदराज पुल की जांच उपरांत टीम ने इस पर 10 टन से अधिक क्षमता के वाहनों की आवाजाही रोकने की अनुशंसा की थी।
 
एनएचएआई ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। 3 दिन के लिए मोरटक्का पुल बंद रहने पर हल्के वाहन और बस एक्वाडक्ट पुल से आवागमन करेंगे। इंदौर के एसजीएसआईटीएस कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. विजय रोड़े और प्रोफेसर विवेक तिवारी इंजीनियर के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ प्रोफेसर की टीम द्वारा पुल की जांच शुरू की गई।
 
डॉ. रोड़े ने बताया कि 3 दिनों की लोड टेस्टिंग में पहले दिन पुल पर भारी वाहनों को निकालकर इससे पुल पर होने वाली वायब्रेशन की फ्रिक्वेंसी को वायब्रेशन एनालाइजर द्वारा मापा गया है। इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को लगातार डंपर गुजारे जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें पुल पर जगह-जगह खड़ा कर पुल पर इसके पड़ने वाले लोड या डिफ्लेक्शन को मापा जाएगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख