dharma sangrah

कथाकार तरुण मुरारी ने मांगी माफी, गांधीजी पर की थी टिप्पणी

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (16:32 IST)
भोपाल। भारत विभाजन के संदर्भ में महात्मा गांधी की आलोचना करते हुए कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले हिन्दू धर्मग्रंथों के कथाकार तरुण मुरारी ने इस मामले में मध्यप्रदेश में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अपनी टिप्पणी के लिए बुधवार को माफी मांग ली।

ALSO READ: कालीचरण के बाद तरुण मुरारी बापू की महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी, मामला दर्ज
 
एक वीडियो बयान में भागवत कथा के कथाकार मुरारी ने उन्हें उकसाने के लिए मीडियाकर्मियों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी क्षणिक उकसावा था हालांकि राष्ट्रपिता का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था।
 
मुरारी ने कहा कि एक पत्रकार ने मुझसे आवेगपूर्ण ढंग से बात की, जो मुझे नहीं कहना चाहिए था। महात्मा गांधी के बारे में सभी जानते हैं और मेरा उनका अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। क्षणिक उकसावे में आकर मेरी टिप्पणी से यदि कोई आहत हुआ तो मैं सभी व्यक्तियों, राजनीतिक संगठनों और प्रशासन से माफी मांगता हूं।
 
नरसिंहपुर के कोतवाली थाना प्रभारी अमित दांडी ने मंगलवार को युवक कांग्रेस के एक नेता द्वारा दर्ज शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि मुरारी द्वारा 2 जनवरी को आयोजित एक समारोह में महात्मा गांधी को 'देशद्रोही' कहने के लिए मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि तरुण मुरारी के खिलाफ भादंवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले गत सप्ताह स्वयंभू संत कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर में एक धर्मसंसद में राष्ट्रपिता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया गया था।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

UP में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली रफ्तार, 7 महीने में 20,500 मामले सामने आए; 18 हजार से ज्यादा का निस्तारण

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद का मलबा हटाते ही मिला पुराना कुआं, जमीन के नीचे क्या छिपा था? सामने आया चौंकाने वाला राज

अगला लेख