ramcharitmanas

उज्जैन में जैन स्थानक पर पत्थरबाजी, साध्वियों की सुरक्षा खतरे में, पढ़िए पूरा मामला

Updated: मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (18:19 IST)
नीमच के बाद उज्जैन में जैन स्थानक पर पथराव की खबर सामने आई है। मीडिया खबरों के मुताबिक सोमवार रात को अज्ञात हमलावरों ने जैन स्थानक पर पत्थरबाजी की। इससे भवन के शीशे टूट गए। मंगलवार सुबह जैन समाज के लोगों को तोड़फोड़ की खबर लगी तो स्थानक के बाहर भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चिमनगंज मंडी थाने में शिकायती आवेदन दिया है। इससे पहले नीमच और रतलाम में भी हमले के मामले सामने आए हैं। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक विवाद सोमवार शाम को हुआ। भोजन के बाद साध्वियां स्थानक के सामने स्थित बगीचे के पास पात्र (बर्तन) धो रहीं थी। इसी को लेकर लोगों ने आपत्ति ली और कहा कि हम भी गंदगी फेंकेगे। इसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने लोगों की आपत्ति पर माफी मांगी और आगे से गंदगी न करने की बात भी कही। लेकिन रात में किसी ने स्थानक पर पथराव किया। 
 
रतलाम में जैन साध्वी को मारी थी टक्कर 
कुछ दिन पहले सिमलावदा में व्हील चेयर पर विहार कर रही जैन साध्वी को कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी थी। इसमें 70 वर्षीय जैन साध्वी हितदर्शना श्रीजी को गंभीर चोट आई थी। उन्हें उपचार के लिए उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक ने जानबूझकर जैन साध्वी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से टक्कर मारी थी। 
 
जैन भिक्षुओं पर हमला  
15  दिन पहले नीमच जिले में नशे में धुत लोगों ने पैसे देने से इनकार करने पर एक मंदिर में आराम कर रहे तीन जैन भिक्षुओं पर लाठियों और धारदार हथियारों से कथित तौर पर हमला कर दिया था।  Edited by: Sudhir Sharma 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सियासी संग्राम, संसद में NDA का प्रदर्शन; राहुल गांधी से मांगा जवाब

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

LIVE: नहीं चली संसद, बाहर पक्ष-विपक्ष के सांसदों का प्रदर्शन

उत्तराखंड की सरकारी नीतियों में शामिल होंगे छात्रों के सुझाव, CM धामी बोले- विद्यार्थी ही करेंगे राज्य और देश का नेतृत्व

अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला, गौतम अडानी के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप हुए खारिज

अगला लेख