Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस से भाजपा में लौटे रामकिशोर शुक्ला मेरे बारे में निराधार बयान दे रहे : उषा ठाकुर

Updated: गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (23:09 IST)
Usha Thakur's statement regarding Ram Kishore Shukla : मध्यप्रदेश की पूर्व काबीना मंत्री और महू सीट से मौजूदा विधायक उषा ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस से हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में लौटे रामकिशोर शुक्ला उनके बारे में बेबुनियाद बयान दे रहे हैं।
 
बयान में शुक्ला ने चौंकाने वाला दावा किया : भाजपा विधायक ठाकुर ने यह बात शुक्ला के एक हालिया बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कही। इस बयान में शुक्ला ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर महू से पिछला विधानसभा चुनाव ठाकुर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक स्थानीय नेता की सहमति से बनी रणनीति के तहत लड़ा था ताकि त्रिकोणीय संघर्ष की गवाह रही इस सीट पर भाजपा की जीत पक्की की जा सके।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024 : गुना का गढ़ जीतने के लिए सिंधिया परिवार का आक्रामक प्रचार, क्या बोले महाआर्यमन
भाजपा छोड़कर जाने से पहले शुक्ला मुझसे मिलकर रोए थे : ठाकुर ने कहा, मेरे बारे में शुक्ला का दावा एकदम बेबुनियाद और निरर्थक है। उनके कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में महू से चुनाव लड़ने से मेरा या भाजपा का कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा छोड़कर जाने से पहले शुक्ला उनसे मिलकर रोए थे कि पार्टी में 20 साल से काम करने के बावजूद उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर महू से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
 
उषा ठाकुर ने महू से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी : पिछले साल नवंबर के दौरान हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की तत्कालीन संस्कृति मंत्री और भाजपा उम्मीदवार उषा ठाकुर ने महू से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। कांग्रेस का टिकट न मिलने पर बगावत करके निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले अंतर सिंह दरबार को ठाकुर ने 34,392 मतों के अंतर से मात दी थी, जबकि शुक्ला कुल 29,144 वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे थे।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में क्यों भगदड़, बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की क्या है वजह?
शुक्ला नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव से महज दो महीने पहले भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्हें तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में गत 23 सितंबर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में विधिवत शामिल किया गया था। आसन्न लोकसभा चुनाव से पहले के सियासी घटनाक्रम के तहत शुक्ला के साथ ही महू के एक अन्य दिग्गज नेता अंतर सिंह दरबार भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख