Daily Horoscope
✕

International Nurses Day : चुनौतियां बड़ी हैं पर ड्रेस और पीपीई किट से हमें हौसला मिलता है...

Updated: गुरुवार, 12 मई 2022 (13:50 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बीच जहां लोग अपने-अपने घरों कैद हैं, वहीं दुनिया भर नर्सें इस दौर अस्पताल और परिवार के बीच सामंजस्य बैठाते हुए दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं। खुद के संक्रमित होने का डर, ड्‍यूटी और परिवार की चिंता के बीच वे अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रही हैं। विश्व नर्स दिवस (International Nurses Day) के मौके पर इंदौर की कुछ नर्सों ने वेबदुनिया के साथ अपने अनुभव साझा किए। इन अनुभवों में चुनौतियां हैं तो भावुकता भी है। 
 
अरिहंत हॉस्पिटल की नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट सुनी एस. नायर सभी नर्सों को विश्व नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहती हैं कि कोविड और नॉन-कोविड सभी के लिए यह बहुत ही कठिन समय है। बहुत सी समस्याएं भी हैं। हमें अस्पताल में मरीजों के साथ अपने परिवार का भी ध्यान रखना होता है। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट होने के नाते अपनी टीम को भी मॉरल सपोर्ट देने होता है। उनकी समस्याओं को भी देखना-समझना होता है। उन्होंने अपील की है कि इस कठिन समय में सबका सपोर्ट करें। 
 
शेल्बी हॉस्पिटल की नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट लिनी टी. ओमन ने लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी नर्सों से अपील की कि वे कोरोना काल में मरीजों का अच्छे से ध्यान रखें।
नर्स कुसुम गायकवाड़ ने कहा कि में कोविड में सेवाएं दे रही हूं। काफी मुश्किल दौर है। घर और नौकरी दोनों को साथ लेकर चलना काफी चुनौतीपूर्ण है। हमें मरीजों और परिवार दोनों का ध्यान रखना है, यह हमारी जिम्मेदारी भी है। काफी समय तक हमें अपने बच्चों से भी दूर रहना पड़ता है। हालांकि वे कहती हैं लोगों की सेवा खुशी की बात है। जब हम नर्स की ड्रेस और पीपीई किट पहनते हैं तो हिम्मत बढ़ जाती है। हमें बहुत ही गर्व महसूस होता है।  
 
पिछले कोरोना काल के एक क्षण को याद करते हुए कुसुम काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरी 7-8 साल की बच्ची है, जो मेरे बिना नहीं रह पाती, मेरे बिना खाना भी नहीं खाती है। उस समय मैं 14-15 दिन बाद घर पहुंची थी। मुझसे मिलने के लिए मेरी बेटी काफी रोई थी। वे कहती हैं कि इस मुश्किल वक्त में परिवार ने पूरी हिम्मत दी और कहा कि आपकी लोगों को जरूरत है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

LIVE: सार्वजनिक जीवन में नरेंद्र मोदी के 25 साल, जानिए क्या बोले पीएम मोदी?

विपक्ष के हंगामे के बीच टला मुख्य चुनाव आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा: जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रदर्शन का हक बनाम पुलिस की पाबंदी, क्या कहता है संविधान