Hanuman Chalisa
✕

दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से नीमच पहुंचा सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हा..!

Updated: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (18:16 IST)
नीमच। नीमच जिले में शनिवार को एक हाईप्रोफाइल शादी ने खूब सूर्खियां बटोरीं। इस शादी में सबसे खास बात यह थी कि अपनी जीवन संगिनी को लेने दूल्हा घोड़े पर नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर में सवार होकर आया। जैसे ही दूल्हे का हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी पन्नालाल गाडरी के पुत्र गौरव का नीमच जिले के सरवानिया महाराज के रामप्रसाद पाल की पुत्री चेतना से विवाह तय हुआ था। इसके बाद विवाह का शुभ मुहूर्त निकला। दूल्हा हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने नीमच पहुंचा। हेलीकॉप्टर में दूल्हे के अतिरिक्त उसकी दो बहनें, पिताजी व पूफाजी सवार थे। जबकि अन्य बाराती बस, कार व अन्य संसाधनों से नीमच आए।
 
नीमच जिले के सरवानिया महाराज में बारात का भव्य स्वागत हुआ। दूल्हे ने कहा- मेरे पिता का सपना था हेलीकॉप्टर से बारात ले जाना। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरव ने बताया कि पिता ने मेरे जन्म के साथ ही इस सपने को देखा था। पिता के इसी सपने को आज पूरा कर मन को बड़ी शांति मिल रही है। परिजन भी शादी को लेकर बड़े उत्साहित है।

वहीं दूल्हे के पिता पन्नालाल गाडरी ने कहा कि मैंने यह सपना देखा था कि मेरे बच्चे की शादी धूमधाम के साथ हो। मेरा बेटा राजकुमार की तरह हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने जाए। आज मेरा यह सपना साकार हो रहा है। भगवान की असीम कृपा से बेटे ने मेरे सपने को सकार कर मुझे अमूल्य उपहार दिया है। मैं आज बेहद खुश हूं। बेटे की शादी की खुशी तो हर पिता को होती है, लेकिन मुझे आज दोगुनी खुशी मिली है। 
 
नीमच जिले में शनिवार को दिनभर हेलीकॉप्टर से आए दूल्हे और इस अनौखी शादी की चर्चाएं चलती रहीं। 

लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख