ganesh chaturthi

सौभाग्य योजना से मप्र में 7.30 लाख घरों में पहुंची बिजली

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (23:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य में अब तक 7 लाख 30 हजार घरों को बिजली कनेक्शन देकर रोशन किया जा चुका है। योजना में 43 लाख घरों को अक्टूबर 2018 तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है।


आधिकारिक तौर पर आज यहां बताया गया कि सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन में तीन विद्युत वितरण कंपनी और उनका अमला सक्रिय है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को क्षेत्र के 20 जिलों के 15 लाख 7 हजार 20 कनेक्शन विहीन घरों को बिजली से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया।

कंपनी ने अब तक 2 लाख 18 हजार 276 घरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने क्षेत्र के 16 जिलों के 18 लाख 55 हजार 325 बिजली कनेक्शन विहीन घरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य के विरूद्ध 3 लाख 521 घरों को रोशन किया है।

इसी प्रकार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने क्षेत्र के 15 जिलों में 7 लाख 16 हजार 189 बिजली कनेक्शन विहीन घरों को बिजली सुविधा मुहैया करवाने के लक्ष्य के विरूद्ध 2 लाख 11 हजार 270 में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

इस योजना के कियान्वयन में इंदौर, नीमच, मंदसौर जिलों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर ली है। इनके अलावा शाजापुर 69.08 प्रतिशत, देवास 59.65 प्रतिशत, बुरहानपुर 54 प्रतिशत, रतलाम 46.65 प्रतिशत, गुना 39.5 प्रतिशत, खंडवा 34.48 प्रतिशत, धार 29.79 प्रतिशत, झाबुआ 29.52 प्रतिशत, उज्जैन 24.66 प्रतिशत, नरसिंहपुर 24.41, टीकमगढ़ 22.55 और भोपाल 22.52 प्रतिशत उपलब्धि के साथ आगे हैं।

इस योजना में 60 प्रतिशत राशि केन्द्र से अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाई जा रही है। शेष 40 प्रतिशत राशि का प्रबंध राज्य शासन एवं तीनों विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जा रहा है। योजना में आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े हितग्राहियों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं जबकि अन्य हितग्राहियों से 500 रूपए की राशि 10 किश्तों में मासिक विद्युत बिल के साथ ली जाएगी। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख