Hanuman Chalisa

खोदा बोरवेल, निकले चांदी के सिक्के (वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
बुधवार, 31 जनवरी 2018 (11:49 IST)
राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर में जमीन में बोरवेल लगाने के दौरान नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 में चांदी के सिक्के निकलने का मामला प्रकाश में आया है। बोरवेल उत्खनन के समय बड़ी संख्या में चांदी के सिक्के  निकले परंतु प्रशासन को केवल कुछ ही सिक्के हाथ लगे।
 
जानकारी के अनुसार नगर परिषद कार्यालय कुरावर द्वारा आने वाले दिनों में पानी की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक वार्ड में बोरवेल उत्खनन का कार्य करवा रही है। मंगलवार को नगर के वार्ड नंबर 11 में पड़ी शासकीय भूमि के ऊपर बोरवेल उत्खनन का कार्य किया जा रहा था तभी दोपहर लगभग ढाई बजे बोरवेल में से निकल रहे मलबे के साथ चांदी के सिक्के निकलने लगे।
 
इन सिक्कों को देख वहां मौजूद लोग भौचक्के रह गए तथा जिसके हाथ में जो सिक्के आए लेकर भाग खड़ा हुआ।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और चांदी के सिक्के ढूंढने लगे। इस आपाधापी में बोरवेल उत्खनन का कार्य रोकना पड़ा तथा पुलिस प्रशासन को बुलाया गया।
 
मौके पर पहुंचे पहुंचे नायब तहसीलदार अरविंद दिवाकर ने बताया कि उत्खनन में कुछ सिक्के मिले हैं, जो अंग्रेजों के शासन काल 1914 से 1918 तक के हैं जो जॉर्ज पंचम के शासनकाल के हो सकते हैं।
 
उन्होंने आगे बताया कि इसकी सूचना नरसिंहगढ़ एसडीएम तथा पुरातत्व विभाग को दे दी गई है खुदाई कार्य रोक दिया गया है और उक्त स्थान को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर पुलिस की गश्त लगा दिया है।

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

UP में अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, स्कैन कॉपी से होगी सुनवाई, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख

Donald Trump : खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'सब एक जगह थे, लेकिन हमला नहीं किया', हो सकता है कि ये आंसू भी नकली हों

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

गुजरात के साणंद में 7,500 रुपए करोड़ के CG Semi सेमीकंडक्टर प्लांट से उत्पादन शुरू, जापान-मलेशिया को होगा चिप्स निर्यात

दिल्ली में झारखंड का डिजिटल विजन पेश करेंगे CM हेमंत सोरेन, AI पॉलिसी और रांची IT पार्क पर रहेगा फोकस

अगला लेख