ramcharitmanas
✕

शिवसेना की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख की गोली मारकर हत्या

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (12:18 IST)
इंदौर। शिवसेना की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख रमेश साहू की अज्ञात बदमाश ने मंगलवार देर रात यहां गोली मारकर हत्या कर दी।
 
तेजाजी नगर के थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया ने बुधवार को बताया कि शिवसेना की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख 70 वर्षीय रमेश साहू इंदौर-खंडवा रोड पर उमड़ीखेड़ा गांव में ढाबा चलाते थे। इसी ढाबे में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश ने उनके सीने पर गोली मारकर उनकी जान ले ली।
 
उन्होंने बताया कि हत्या की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। हम मामले की जांच चल रही है।
 
भदौरिया ने बताया कि साहू इन दिनों शिवसेना में सक्रिय नहीं थे। हत्याकांड को लेकर उनके परिजन और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के संबंध में सुराग मिल सके।
 
सियासी जानकारों ने बताया कि साहू 1990 के दशक में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख रहे थे और उस वक्त उन्होंने कई आंदोलनों की अगुवाई की थी। (भाषा) 
 

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

कश्मीर के गुलमर्ग में अक्टूबर में ही बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में राजस्थान के प्रो. आशुतोष पारीक

अगला लेख