सम्बंधित जानकारी
- Indore में लकवाग्रस्त पिता को पीठ पर उठा गाय छुड़ाने नगर निगम पहुंचा लाचार बेटा
- नई शिक्षा नीति थोपने की नहीं अपितु ज्ञान को बांटने की नीति है
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में Corona के एक दिन में सर्वाधिक 1,558 नए मामले
- इंदौर में सर्वाधिक 272 Corona मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार के नजदीक
- इंदौर : ठीक से मास्क नहीं लगाने पर 200 रुपए का जुर्माना, कलेक्टर ने कहा- लापरवाही से बढ़ रहे मामले
मुख्यमंत्री शिवराज के निर्देश का असर, स्कूलों में फीस के लिए कड़े निर्देश जारी
इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश का असर देखने को मिल रहा है क्योंकि स्कूलों में फीस के संबंध में सोमवार को व्यापक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के बाद उन पालकों को राहत मिलेगी, जो स्कूलों द्वारा फीस के दबाव के कारण मानसिक रूप से परेशान हो रहे थे।
जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर ने 31 अगस्त को एक आदेश समस्त प्रायार्य/संचालक, अशासकीय हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (समस्त बोर्ड) को जारी किया है। इस आदेश में कहा गया कि कोविड-19 की अवधि में फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों के साथ निम्नानुसार कार्यवाही नहीं की जाए...
1. फीस जमा न करने पर किसी भी छात्र/छात्रा का नाम खारिज नहीं किया जाए।
2. फीस जमना न करने पर ऑन लाइन कक्षाओं से वंचित नहीं किया जाए।
3. फीस जमा न करने पर विद्यालय द्वारा संचालित टेस्ट या परीक्षा में बैठने से वंचित नहीं किया जाए।
सनद रहे कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले दिनों इंदौर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने इंदौर आए थे, तब उनके काफिले को कुछ महिलाओं ने रोककर स्कूलों द्वारा फीस लेने का दबाव और मनमानी से उन्हें अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि वे इस संबंध में जल्दी ही निर्देश देंगे।
