Hanuman Chalisa
✕

मुंगावली में शिवराज का प्रचार, कोलारस में भी जुटे दिग्गज

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (23:58 IST)
अशोकनगर/ शिवपुरी। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा, वहीं शिवपुरी जिले के कोलारस में जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सहित प्रदेश के कई मंत्रियों ने कमान संभाली।


मुख्यमंत्री चौहान ने मुंगावली के सहराई में जनसभा और सिंहपुर चाल्दा, रामनगर, इमलिया, नारोन, डुंगासरा और चकेरी में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए भलाई के काम किए हैं। कांग्रेस देश और प्रदेश से खत्म हो रही है। उसके पास न तो नेतृत्व है और न विकास की कोई दृष्टि है।

उन्होंने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर प्रहार करते हुए कहा कि मुंगावली क्षेत्र में विधायक भी कांग्रेस के थे और सांसद तो कई वर्षों से कांग्रेस के हैं। उन्होंने यहां के विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं ली, जिसके कारण यह क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने आज मुंगावली में बहादुरपुर मंडल के ग्राम मथाना, नहारगढ़, बरखुआ, हारूखेड़ी और बहादुरपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया।

उन्होंने कहा कि आपके वोट में क्षेत्र का विकास छुपा हुआ है। आप भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर मुंगावली क्षेत्र के विकास का रास्ता खोलें। वहीं कोलारस विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा जल अभिषेक यात्राओं और आमसभाओं के माध्यम से आम जनता के बीच जन संवाद और जनसंपर्क कर रहे हैं।

उन्होंने ग्राम देहरवारा, लुकवासा, करमई, पड़ौरा और सेसई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोलारस का विकास करने के लिए हमें पांच माह का समय दें। हम आपकी सेवा में जान लगा देंगे। कोलारस के रन्नौद मंडल में मंत्री श्रीमती सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनदर्शन किया।

ग्राम अनतपुर, पायगा, भदारोंन और गरगटुसानी में उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकारें आती हैं, तब-तब विकास की गति तेज हो जाती है। शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह ने क्षेत्र के ग्राम गोरा टीला, टीला चक्क, धर्मपुरा, भड़ोता, नेगमा और ढेकुआ में जनसंपर्क किया।

राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने आज ग्राम पिपरोदा जागीर, गणेशखेड़ा, सोनपुरा, पहाड़ा और खेरोना में पेज प्रभारी और मतदान प्रभारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री कल भी कोलारस और मुंगावली में कई सभाओं को संबोधित करेंगे। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख