Hanuman Chalisa
✕

लॉकडाउन में वकीलों की मदद के लिए आगे आई शिवराज सरकार, 5 हजार की मिलेगी आर्थिक सहायता

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (21:18 IST)
भोपाल। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में कोर्ट बंद होने से वकीलों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वकीलों को हो रही आर्थिक परेशानी के बाद अब शिवराज सरकार ने उनकी सहायता करने का बड़ा फैसला किया है। कोरोना संकट के समय वकीलों की आर्थिक मदद करने के लिए मध्य प्रदेश अधिवक्ता सहायता योजना शुरू की गई है। 
 
योजना को लेकर गठित न्यासी समिति की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के समय न्यायालयों के बंद होने से बहुत से अधिवक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उनकी सहायता पहुंचाने के लिए सरकार  मध्यप्रदेश अधिवक्ता सहायता योजना बनाई गई है। उन्होंने योजना के लिए गठित फंड को एक करोड़ रुपए से बढ़ाकर दो करोड़ करने के भी निर्देश दिए,जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद अधिवक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल सकें।
 
5 हजार की सहायता मिलेगी – कोरोना वायरस के चलते न्यायालयों में कामकाज बंद होने से अधिवक्तों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए कमजोर आर्थिक स्थिति वाले वकीलों को आर्थिक सहायता देने के लिए "मध्य प्रदेश अधिवक्ता सहायता प्राकृतिक आपदा एवं अप्रत्याशित परिस्थिति योजना 2020" बनाई गई है।

योजना मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा नामांकित अधिवक्ताओं पर लागू होगी और इसमें 5 हजार की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। पात्र अधिवक्ता को किसी विशेष परिस्थिति में यह राशि देय होगी, जिसे अधिवक्ता परिषद की सलाह पर ही समिति समय-समय पर निर्धारित करेगी। मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में  प्रमुख सचिव विधि सत्येंद्र सिंह और महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव समेत अन्य   ने भाग लिया।
 
योजना का लाभ लेने के लिए वकील अपने आवेदन, जो कि मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद को संबोधित होंगे,  जिला/तहसील अधिवक्ता संघ को करेंगे। संबंधित जिला/तहसील अधिवक्ता संघ द्वारा आवेदन पत्र का परीक्षण करने के उपरांत अनुशंसा सहित आवेदन पत्र राज्य अधिवक्ता परिषद को स्वीकृति हेतु भेजे जाएंगे।
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख