Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का गठन आज, पांच मंत्री लेंगे शपथ

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का नाम नहीं शामिल

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (10:24 IST)
भोपाल। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने मंत्रिमंडल का गठन करने जा रहे है। दोपहर 12 बजे राजभवन में एक सादे समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि बैठक में मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा हुई। 
 
छोटा होगा मंत्रिमंडल – कोरोना संकट बीच हो रहे मंत्रिमंडल गठन में आज पांच विधायकों के शपथ लेने की संभावना है। भाजपा की ओर नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और मीना सिंह के साथ सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल गठन में कई क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा गया है। 

3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। वहीं मंत्रिमंडल गठन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह के नाम नहीं होने से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

वेबदुनिया ने पहले ही अपने पाठकों को बताया था कि कोरोना संकट के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा रखना चाहते है और इसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख