kalsarpa dosh calculator
✕

छलका शिवराज का दर्द, बोले कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2024 (11:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा की प्रचंड जीत के बाद  भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाने का दर्द एक बार फिर छलक आया है। नए वर्ष पर अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है। 

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है,लेकिन वह किसी न किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होता है। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद तो आ जा सकता है, लेकिन मामा और भाई का पद कभी कोई नहीं छीन सकता है। मामा आपके बीच ही रहेगा, यहां से कहीं नहीं जाएगा।

वहीं बुधनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री से एक बार फिर महिलाएं गले से लिपटकर रोने लगीं। इस दौरान शिवराज ने महिलाओं को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह उनके बीच ही रहेंगे और सरकार कोई भी योजना बंद नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बहुत गंभीरता से कह रहा हूं कि तुम्हें छोड़कर कभी नहीं जाऊंगा। क्या इतने छोटे बच्चे कभी सभा में आते हैं। ये अपने मामा  लिए आते हैं। बहनों की योजनाएं भी जारी रहेगी और भांजे-भांजियों के कल्याण में भी कोई कसर नहीं रहेगी। शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना के लिए हमने जो कहा है, वह हम करेंगे, सरकार भाजपा की है, कांग्रेस की सरकार थोड़े ही है।

दरअसल विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद शिवराज सिंह चौहान  लगातार जनता के बीच सक्रिय है और वह आलाकमान को यह मैसेज देने की कोशिश कर रहे है कि वह आज भी मध्यप्रदेश में भाजपा के सबसे लोकप्रिय चेहरे है। शिवराज सिंह चौहान लगातार इमोशनल कार्ड का दांव चल रहे है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने भावुक संदेश देते हुए कहा था कि “मित्रो अब विदा, जस की तस धर दीनी चदरिया”। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद शिवराज सिंह चौहान विदिशा पहुंचे थे जहां पर महिलाएं शिवराज से लिपट कर रोने लगी तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने आंसू नहीं रोक पाएं और वह बेहद भावुक नजर आए। इस दौरान शिवराज महिलाओं को ढांढस बांधते हुए नजर आए वहीं महिलाओं ने कहा कि “भैय्या आप क्यों चले गए, मामा जी वापस आना, अपनी बहनों के लिए वापस आना। 

मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद शिवराज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पहचान “भाई और मामा” के रुप में बना कर रखी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी लोगों ने घेर लिया था और मामा-मामा के नारे लगाए थे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों से मिले, इस दौरान कई महिलाएं भावुक हो गई और उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से कहा कि अब एक दिन प्रधानमंत्री बनें।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

वडोदरा में 12 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा अनोखा क्रोकोडाइल ब्रिज, डिजाइन तैयार, जानें खूबियां

योगी सरकार की पहल से यूपी के 1.33 लाख स्कूलों में गूंजा संविधान का संदेश, 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का पाठ

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

अगला लेख